कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
आयुष विभाग के द्वारा 2 अक्तुबर से योग सर्वोदय कार्यक्रम का शुभारंभ
महात्मा गांधी की जयंती पर आयुष विभाग ने योग सर्वोदय शिविर का किया आगाज

आयुष विभाग के योगा गाइड लोगों को पब्लिक प्लेस में योग सर्वोदय शिविर में करवाएंगे योगा अभ्यास
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में जिला आयुष विभाग के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से योग सर्वोदय अभियान की शुरुआत की गई जिसमें आयुष विभाग के उप मंडलीय अधिकारी एवं कार्यकारी आयुष विभाग कुल्लू जिला की अधिकारी डॉक्टर नताशा ठाकुर ने दीप प्रचलित कर इस योग सर्वोदय योग शिविर अभियान का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम में स्थानी लोगों ने योग अभ्यास कर लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और जनता को स्वस्थ रहने के लिए संदेश दिया। कुल्लू जिला आयुष विभाग के द्वारा पूरे साल भर जिला मुख्यालय और उप मंडलीय स्तर पर योग सर्वोदय शिविर का आयोजन सुबह 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक प्रतिदिन 1 घंटा आयुष विभाग के योग गाइड योग सर्वोदय अभियान के माध्यम से योग अभ्यास करवाएंगे
आयुष विभाग जिला कल्लू की कार्यकारी आयुष अधिकारी एवं उपमंडलीय अधिकारी डाक्टर नताशा ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में और उपमंडल स्तर पर आयुष विभाग के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष पर योग सर्वोदय शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सुबह प्रतिदिन 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक योग गाइड के द्वारा योग शिविर के माध्यम से लोगों को योग करवाएंगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय के द्वारा देशवासियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के के ऊपर ध्यान दें और उसके लिए इस योग शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साल भर योग सर्वोदय शिविर का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इसके लिए आज यहां से शुरुआत की गई है और लोगों से भी अपील है कि इस योग सर्वोदय शिविर में अधिक से अधिक भाग ले और अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखें



