बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

 स्वच्छता श्रमदान में लोगों की सहभागिता की जाएगी सुनिश्चित -रजनीश शर्मा 

लाहौल स्पीति में 2 अक्टूबर  को   जिला मुख्यालय व उप मंडल तथा पंचायत स्तर पर  स्वच्छ भारत दिवस का  किया जायेगा आयोजन
न्यूज मिशन
केलांग 1अक्टूबर 2024
 ज़िला लाहौल स्पीति में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार तथा ग्रामीण विकास विभाग प्रदेश 2 अक्टूबर  को गांधी जयंती के अवसर पर सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय, उप मंडल स्तर उदयपुर,केलांग व काजा तथा जिला मुख्यालय पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जायेगा।
 एसडीएम एवं  परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण लाहौल स्पीति रजनीश शर्मा ने बताया कि प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर में समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलवाई जाएगी और कार्यालय परिसरों के आस पास व केलांग कस्बे में स्वच्छता श्रमदान किया जाए गा। और लोगों के सहभागिता भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।
 स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभागों को सम्मानित किया जाए गा।
 परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने  लोगों से आह्वान  किया है की सभी अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर इस अभियान को सार्थक रूप प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now