जान हथेली पर रखकर ब्यास नदी में उतर रहे सैलानी
जिला प्रशासन ने नदी किनारे न जाने के चेतावनी और साइन बोर्ड लगाने के बाबजूद उतर रहे नदी में

न्यूज मिशन
कुल्लू
सहासिक गतिविधियां16 सिंतबर से शुरू हो गई और जिला कुल्लू में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले पर्यटक साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही कई पर्यटक मौज-मस्ती और सेल्फी लेने के लिए ब्यास नदी में उतर रहे हैं।जिले में रविवार को भी पर्यटक पिरड़ी, वैष्णो माता मंदिर रामशिला, बाशिंग, बबेली, बंदरोल, रायसन, कैंपिंग साइट, डोभी बिहाल, पतलीकूहल, क्लाथ, मनाली आदि में ब्यास में अठखेलियां करते रहे। पर्यटक ब्यास कुंड से निकलने वाली ब्यास नदी की शांत जलधारा में अठखेलियां करते हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर ब्यास नदी के बीच सेल्फी और फोटो खींच रहे हैं। पर्यटक इन दिनों औट से लेकर मनाली तक नदी में मस्ती करने उतर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी ब्यास नदी में पानी बढ़ने से कई पर्यटकों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद पर्यटक हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ने सुचना बोर्ड भी लागए हैं।उसके बाबजूद पर्यटक व्यास नदी में उतर कर सैप्फी ले रहें है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ साल पहले थलौट में बाहर से आए इंजीनियरिंग के 24 प्रशिक्षु बह गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने नदी किनारे न जाने के चेतावनी और साइन बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन पर्यटक नियमों को ताक पर रखकर नदी में उतर रहे हैं।



