कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 25 सितंबर तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य किया तय-बिहारी लाल शर्मा

कहा-अब तक ऑनलाइन ऑफलाइन 7 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने में हुए सफल

दूसरे चरण में 1 से लेकर 15 अक्तूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान
हिमाचल प्रदेश में 7790 वूथो में 16 लाख सदस्यता बनाने का लक्ष्य किया है निर्धारित
न्यूज मिशन
कुल्लू
 हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा करने के लिए 7790 वूथो में पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऑनलाइन सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनने के लिए कार्य कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वही पहले चरण में 2 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरे चरण में 1 अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश भर में चल रहा है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले चरण 25 सितंबर तक चलेगा जिसमें हिमाचल प्रदेश में  7790  वूथो में प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है उन्होंने कहा कि पहले चरण में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है और आज तक ऑनलाइन ऑफलाइन 7 लाख सदस्य बनाने में सफल हुए हैं उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण आशा है कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जो 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है उसे लक्ष्य को हम अवश्य पूरा करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now