कबड्डी में गड़सा और बॉलीवॉल में निरमंड ज़ोन की छात्राओं ने जीती विजेता ट्रॉफी
खो खो में मनाली जोन ,बैडमिंटन में गड़सा स्कूल ने मारी बाजी

चेस में प्रथम स्थान खलाणी द्वितीय स्थान सनौर वाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा
मार्च पास में निरमंड जोन की छात्राएं रही प्रथम
अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत ने विजेता उपविजेता खिलाड़ी छात्रों को को ट्रॉफी भेंट कर किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में छात्रों की अंदर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई समापन अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर एडीपीओ उच्च शिक्षा विभाग किशन लाल ठाकुर ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत जानकारी दी इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर की 350 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गैस और वॉलीबॉल में निर्माण जॉन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि खो खो में मनाली जोन और बैडमिंटन में गड़सा स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। और योगा की प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागान प्रथम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल करहल ने दूसरा स्थान हासिल किया इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत ने प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता टीम की खिलाड़ी छात्रों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
एडीपीओ उच्च शिक्षा विभाग किशन लाल ठाकुर ने बताया कि छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई है उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गड़सा विनर रहा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरमंड ज़ोन रनरअप रहा और वॉलीबॉल में निरमंड जोन विनर और बंजार जोन रनरअप रहा। खो खो में मनाली जोन विनर और सीनियर सेकेंडरी स्कूल खराहल और सीनियर सेकेंडर भरैण रनरअप रहा और बैडमिंटन में। सीरियस सेकेंडरी स्कूल गड्स विनर और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेमज रनरअप रहा।उन्होंने कहा कि योगा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागन विनर रहा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख़राहल रनरअप रहा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर को जुब्बल में आयोजित और उससे पहले छात्राओं का कैंप भी लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि छात्राओं की परफॉर्मेंस के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन की गई है । विजेता उपविजेता सलेक्ट छात्राएं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहीद श्री बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज ढालपुर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित की गई है । खिलाडी छात्राओं ने कबड्डी वॉलीबॉल बैडमिंटन को को सहित अन्य खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।उन्होंने क्षेत्रो आज बेटियां क्षेत्र में आगे हैं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए खेल कूद के साथ आया क्षेत्रों बेबी प्रोत्साहन देना जरुरी है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर रही है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है हमने कहा कि भविष्य में बेटियों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए सभी अभाविकों को प्रेरित करना चाहिए जिससे देश के विकास में बेटियों का एक अहम योगदान हो इसके लिए महिला सशक्तिकरण करना जरूरी है।



