जिया पंचायत को प्रशासन बैकवर्ड सब प्लान में विकास कार्यों के लिए बजट नहीं करवा रहा मुहैया- संजू पंडित
कहा- बीते 1 साल पहले प्रशासन को बाढ़ से हुए नुकसान के समाधान के लिए सौंपी थी फाइल नहीं हुई कार्रवाई

जिया पंचायत के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश को सौंपा ज्ञापन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की बैकवर्ड पंचायत जिया के ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल ग्राम पंचायत प्रधान संजीव पंडित की अध्यक्षता में उपयुक्त कुल्लू तारूल एस रवीश से मिले इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त से जिया पंचायत में बाढ़ के पानी से हुए नुकसान के समाधान के लिए मांग की इस दौरान ग्राम पंचायत जिला के प्रधान संजू पंडित ने उपयुक्त को बताया कि गांव से 200 मीटर ऊपर बिजली महादेव की पहाड़ियों से लोक निर्माण विभाग ने सबरी के लिए सड़क निकली है जिसकी चलते बरसात का पानी बाढ़ के रूप में जिया गांव के वार्ड नंबर 4 के लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा रहा है और इसके साथ ही जिया पंचायत में बनी सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सैकड़ो मकान को इससे हर साल बरसात में नुकसान हो रहा है। प्रधान संजू पंडित ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से बैकवर्ड सब प्लान के तहत जिया पंचायत को 2 सालों से विभिन्न विकास कार्यों के लिए फंड।मुहैया नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में जिया पंचायत के लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सरकार संजीदगी कि नहीं दिख रही है। उधर डीसी कुल्लू तरुण रवीश ने ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा बिजली महादेव की पहाड़ी से कशावरी के लिए सड़क निकाली उस सड़क के पानी की निकासी से ग्राम पंचायत जिया के वार्ड नंबर 4 में लोगों के घरों में घुस रहा है और इसके साथ-साथ जिया गांव में बनी सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहा है जिससे भूस्खलन के कारण चार-पांच मकान को नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जो सड़क को नुकसान हो रहा है वह जिया गांव के लोगों के लिए जाने-जाने के लिए एकमात्र साधन है और ऐसे में बीते 1 साल पहले पंचायत की तरफ से जिला प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए प्रताप सोप था जिसमें सड़क को दुरुस्त करने के लिए ₹500000 का एस्टीमेट प्रशासन को सबमिट कराया था उन्होंने कहा कि 1 साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए ना तो बजट मुहैया करवाया जा रहा है और ना ही समस्या का समाधान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस समस्या से जहां गांव के दर्जनों परिवारों के मकान को गिरने का खतरा बना हुआ है वही जिया गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे आने वाले समय में गांव को उजाड़ने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिया गांव में जो सड़क है वह क्षतिग्रस्त हुई है जिसके चलते कई दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन की हो रही है और उसमें बीते कुछ समय पहले दो युवकों की एक्सीडेंट में मौत भी हुई है उन्होंने कहा कि उसे सड़क को दुरुस्त करने के लिए भी प्रशासन से मांग की है लेकिन प्रशासन की तरफ से बैकवर्ड सब प्लान के तहत बजट स्वीकृत नहीं किया जा रहा है जिसे ब्राह्मणों की समस्या जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार जिया गांव के ग्रामीणों को बरसात में बारिश और बाढ़ से लोगों के घरों में मलवा घुस रहा है और भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते सैकड़ो मकान को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर इससे किसी तरह का जान माल का नुकसान होगा तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की और सरकार की होगी।
प्रभावित विमला देवी ने कहाकि बारिश से नाले का पानी मेरे घर के अंदर घुस रहा है।उन्होंने कहाकि उससे गौशाला भी श्रतिग्रस्त हुई है आसपास 3,4 मकानों को भी भूस्खलन का खतरा बना है।उन्होंने कहाकि भारी बारिश में जब नाले में बाढ़ आती है तो सभी परिवार के सदस्याें को सुरक्षित जगह पर जाना पड़ता है।उन्होंने कहाकि बाढ़ के पानी से गांव की सड़क भी श्रतिग्रस्त हो रही है।उन्होंने कहाकि सरकार हमारी मदद करें और पिछले 3 सालों से इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत जिया वार्ड नंबर 4 के पंच जमना देवी ने कहाकि वार्ड में बाढ़ से कई लोगों के घरों में मलवा घुस रहा है और जिससे लोगों का भारी नुक्सान हो रहा है।उन्होंने कहाकि प्रशासन ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता में समाधान करें



