कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मणिकर्ण के तुलगा में होमस्टे में 2 पर्यटकों को रिवॉलवर और खुखरी दिखाकर व्यक्ति ने धमकाया ,मामला दर्ज
पुुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की शुरू

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण घाटी के तुलगा में एक व्यक्ति द्वारा होमस्टे मालिक और होमस्टे में ठहरे 2 पर्यटकों को रिवॉल्वर और खुखरी दिखाकर डरने पर धमकाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी पुलिस के अनुसार तुलगा निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके होमस्टे में अब्दुल नसीफ नामक व्यक्ति 3 नंबर कमरे में ठहरा था पिछले कल शाम करीब 7:30 बजे अब्दुल नसीफ अजीब हरकतें करने लगा होमस्टे से निकलकर बाहर घूमने लगा और उसके हालात भी अजीब से लग रहे थे वह किसी नशे में लग रहा था आरोपी ने इस होमस्टे के दूसरे कमरे में ठहरे अक्षय और अनूप को रिवॉल्वर खुखरी के दम पर डराया धमकाया तो डर के मारे दोनों बेहोश हो गए बताया कि जब वह बेहोश पड़े अक्षय ने अनूप को संभाल रहा था तो आरोपी अब्दुल नसीफ ने रिवाल्वर खुखरी दिख्राकर उसे धमकाया वही मामले के सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया



