छात्र संघ चुनावों को बहाल करने के लिए मानसून सत्र में चर्चा करें पक्ष विपक्ष- सारांश
कहा- प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं सोई सरकार को जगाने के लिए एवीबीपी करेंगी धरना-प्रदर्शन

न्यूज मिशन
कुल्लू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू के जिला संयोजक सारांश ने कुल्लू में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहाकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहाकि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। अधिकतर महाविद्यालय स्कूलों के भवनो में चल रहा है और स्टाफ की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और प्रदेश की सोई हुई है उन्होंने कहा कि एवीबीपी की प्रमुख मांग छात्र संघ चुनाव बहाल करने की रही है। यह मांग पिछले 10 वर्षों से चली है लेकिन सरकार गंभीर नहीं। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा मानसून सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा की जाए ल अन्यथा प्रदेश के सरकार को जगाने के लिए एवीबीपी धरने-प्रदर्शन करेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू के जिला संयोजक सारांश ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर जमीन को हड़पने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। यह जमीन पर्यटन को दी जा रही है जबकि सरकार को शिक्षा की मजबूती के लिए यह जमीन कृषि विश्वविद्यालय को ही रखी जानी चाहिए ताकि प्रदेश के छात्र कृषि में भी शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा में उचित कदम नहीं उठाया जा रहा और स्कूल कालेजों में कई पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा घटाया जा रहा है। जबकि इससे कुल्लू,मंडी व विलासपुर के छात्रों को फायदा होना था। यही नहीं प्रदेश यूनिवर्सिटी में भी तीन वर्षों से स्थाई कुलपति नहीं है, यहीं से पता चलता है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू व प्रदेश के कई कालेजों की कक्षाएं स्कूलों लग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं और सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले माह से आंदोलन के जरिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाने का काम शुरू किया जाएगा।
—



