कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बिना निमंत्रण आने बाले और गाड़ियों आने बाले देवताओं को नहीं मिलेगा नजराना-दोत राम ठाकुर

कहा- बिना निमंत्रण के आने बाले देवताओं के कारण उत्पन्न हो ती है अव्यवस्था

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय स्थित देव सदन में कारदार संघ की बैठक जिला स्तर की वैठक आयोजित की गई। बैठक आने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को लेकर की गई। जिसकी अध्यक्षता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि खंड स्तर पर सभी ब्लॉकों में बैठक का आयोजन की जाएगाी। जिसमें प्रशासन की ओर से एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें मनाली खंड की बैठक 2 सितंबर 2024 को होगी, कुल्लू खंड की बैठक देव सदन में 31 अगस्त को होगी, बंजारा खंड की बैठक 31 अगस्त को बंजार में होगी। सैंज खंड की बैठक दो सितंबर को आयोजित की जाएगी। आनी खंड की बैठक 6 सितंबर को आयोजित होगी।
कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर और पुर्व सांसद महेश्वर सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिसमें दशहरा कमेटी की ओर से कारदार संघ को निमंत्रण दिया गया है कि जो बिना निमंत्रण के देवता आते हैं जो पिछले दो-तीन सालों से आना शुरू कर रहे हैं उनके बैठने की व्यवस्था ढालपुर के मैदान में नहीं है और वह देवता जांह मर्जी आकर बैठ जाते हैं। जिससे कि पहले की देवी देवता बैठे थे। जिस कारण से वह डिस्टर्ब हो जाते हैं, जिस कारण से पिछले वर्ष की घटना भी हुई थी और प्रशासन के साथ भी धक्का मुक्की हुई और उसको ध्यान में रखते हुए जिला स्तर की बैठक प्रशासन के द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें उन्होंने निर्णय लिया जो नए देवता बिना निमंत्रण के आते हैं। उन्हें बिल्कुल भी अलाउड नहीं करेंगे और न ही उन्हें नजराना भी दिया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन ने हमें निमंत्रण दिया था और कहा कि खंड स्तर पर इसको लेकर बैठक की जाए और सभी कारदार को सूचना दें। ताकि वह देवता इस प्रकार से आने की कोशिश न करें। अगर आएंगे तो समस्याओं का सामना करना न पड़ सकता है इस विषय को लेकर आज चर्चा की गई और भी मुद्दों पर चर्चा किया गया और कहा कि खंड स्तर पर होने वाली बैठक की तिथि भी निर्धारित की गई है। जिसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी। उसे बैठक में एसडीएम के अधिकारी प्रशासन की ओर से भाग ले और वह भी प्रशासन की ओर से अपनी बात लोगों को दे। उन्होंने कहा कि देव नीति के मुताबिक जो देवते हैं वह गाड़ियों में सफल नहीं करते हैं, पैदल आते हैं और पैदल ही घर जाते हैं। कुछ एक नए देवता बने हैं जिनका कोई नियम नहीं है और और नियम का पालन नहीं करते हैं और यह गाड़ियों में आते हैं और गाड़ियों में चले जाते हैं। इस पर प्रशासन बहुत सख्त है। उन्होंने कहा की कारदार संघ ने पहले भी कई बार आग्रह किया था जिसने भी दशहरे में आना है तो पैदल आए और देव नियम का पूरा पालन किया जाए और इस बार प्रशासन के द्वारा हमें निमंत्रण पत्र भी मिला है ऐसे जो देवता आएंगे उन्हें नजराना नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। हम चाहते हैं कि देव नियमों का पालन हो तभी देव परंपरा और तभी देव प्रथा चलेगी अगर इस प्रकार से उल्लंघन करेंगे तो आने वाले समय में की प्रथा का मजाक बनकर रह जाएगा। जिस पर की आज खूब व्यापक चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now