कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

देश मे महिलाओ के बढ़ते अपराध रोकने के लिए के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेवार-ममता नेगी

कहा - बिलकिस बानो के11 आरोपियों को जेल से रिहा ,रामरहीम और आसा राम जैसे आरोपियों को परोल पर जेल से बाहर छोड़ा

ममता सरकार दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दे अन्यथा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे
कोलकाता राज कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने निकाली रोष रैली
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कुल्लू ने कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर मोमिता देब नाथ की 9 अगस्त की रात को क्रूर हत्या व बलात्कार करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस तुरंत अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला डॉक्टर के साथ हत्या दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा की मांग की।
-अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सह सचिव एवं जिला कुल्लू की महासचिव ममता नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला समिति रेजिडेंट डॉक्टर मोमिता की हत्या व बलात्कार की कड़ी निंदा करती है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की मांगों का समर्थन करती है और मांग करती है कि बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि मोमिता को इन्साफ मिल सके। केंद्र सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हुआ है। देश में रोज़ आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे है। ज्यादातर बलात्कारियों को सरकार व प्रशासन से पनाह मिलती है। बंगाल सरकार व आर जी कर मेडिकल कॉलेज का प्रशासन भी इस जघन्य अपराध में संदेह के घेरे में है। कार्यस्थल पर महिला की सुरक्षा सुरक्षित करने की जरूरत है। आज पूरे देश में डॉक्टर और मेडिकल कर्मियों में डर बना हुआ है। ऐसे में सरकार को ठोस कानून बना कर कर्मचारियों की व बेटियों की रक्षा की जा सके। ममता नेगी ने कहा कि हिमाचल में भी ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। हाल ही में मनाली में भी एक बेटी persiliya के साथ बलात्कार व हत्या हुई। देहरादून में 5 कर्मचारियों ने 16 साल की लड़की का बलात्कार किया। रायपुर में राखी के दिन 2 बहनो का बलात्कार किया जिसमें 1 बीजेपी के नेता का बेटा था। उत्तराखण्ड में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ बलात्कार किया। यह सब घटनाएं देश के कानून की पोल खोल देती है। देश में बेटियों को सुरक्षित करने के लिए सरकार व देश की जनता को भी चिंतन करने की जरूरत है।महिला समिति मांग करती है कि बलात्कारियों व उन्हें पनाह देने वाली ताक़तों को भी सख्त सज़ा दी जाए। महिला समिति डॉ मोमिता व दूसरी बेटियों को न्याय दिलाने के आंदोलन में हमेशा साथ रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now