अन्यकुल्लूटेक्नोलॉजीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

14वीं एन.डी.आर.एफ. टीम के द्वारा विद्यालय के परिसर में बच्चों के लिए माॅक ड्रिल का आयोजन

शिशु के डूबने , हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना, आँख में चोट लगना, शरीर के किसी अंग में सरिया चले जाना ,आग लगने ,भूकंप व आपातकाल में स्ट्रैचर बनाने की विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक गतिविधियों

न्यूज मिशन
कुल्लू
22 अगस्त
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मौहल, कुल्लू में 14वीं एन.डी.आर.एफ. टीम के द्वारा विद्यालय के परिसर में बच्चों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देने हेतु माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।इसमें कांगड़ा के नूरपुर से एन.डी.आर.एफ .टीम के सब इंस्पेक्टर श्री सूरजमल व उनकी टीम के दस सदस्य शामिल रहे । जिसमें उन्होंने मानसून में आने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़,भूकंप,भूस्खलन आदि की स्थिति में बचाव के उपायों से अवगत करवाया। उन्होंने बच्चों के गले में कोई वस्तु फँसने जैसे सिक्का, टॉफी ,शिशु के डूबने , हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना, आँख में चोट लगना, शरीर के किसी अंग में सरिया चले जाना ,आग लगने ,भूकंप व आपातकाल में स्ट्रैचर बनाने की विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक गतिविधियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की ।इसके अतिरिक्त उन्होंने शिशुओं व वयस्कों को सी.पी.आर.देने की विधि का विस्तार पूर्वक ज्ञान प्रदान कर हार्ट अटैक जैसी बीमारी से लोगों को बचाने हेतु जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी गतिविधियों में शामिल कर व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया। विद्यालय के एन.सी.सी के सभी कैडेट्स ने गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।अंत में उन्होंने बताया कि हमें किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराना नहीं चाहिए बल्कि धैर्य से काम लेना चाहिए।विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती अंशु सूद जी ने एन.डी.आर.एफ. टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now