कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मलाणा वासियों की मदद के लिए एक्शन डचलैंड हिल्फ़ट विदेशी एनजीओ ने 9 टन राशन करवाया उपलब्ध -विकास शुक्ला

कहा- मेक माय ट्रिप फाउंडेशन ने 500 सोलर लाइट कार्रवाई उपलब्ध

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने निजी शोभाला साथी ट्रस्ट ने 2 लाख रुपए की राशि भेंट की
मलाणा में पीडीएस उचित मूल्य की सरकारी दुकान में साढ़े 3 टन राशन सामग्री पहुंचाई
रिलीफ राशन किट में 26 किलो चाबल 5 किलो आटा 4 किलो दालें 2 लीटर खाने का तेल नमक हल्दी मसाले करवाए उपलब्ध
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्र मलाणा में आपदा के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है ऐसे में जहां प्रशासन की तरफ से मलाणा वासियों को आने-जाने के लिए तरसेन लगाए जा रहे हैं वहीं आने जाने के लिए पैदल रास्ता भी ठीक करवाया जा रहा है वही मलाणा वासियों की मदद के लिए विदेशी एनजीओ एक्शन हिल्फट संस्था के लिए आगे आई है जिसमें एक्शन डचलैंड हिल्स विदेशी एनजीओ ने 9 टन राशन उपलब्ध करवाया है जबकि 14 टन और राशन उपलब्ध करवाने के लिए आश्वासन दिया है। वही मेक माय ट्रिप फाउंडेशन के द्वारा भी 500 सोलर लाइट मलाणा वासियों के लिए भेजी है इसके अलावा स्थानीय विधायक सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के शोभला साथी ट्रस्ट के माध्यम से 2 लाख की राशि भी भेंट की गई है प्रशासन की तरफ से अब तक मलाणा वासियों के लिए 6 टन राशन मलाणा पहुंचाया गया है जबकि पीडीएस उचित मूल्य की सरकारी दुकान में भी साढ़े 3 टन राशन पहुंचाया है ऐसे में आने वाले 2 दिनों के भीतर 3 टन राशन और पहुंचने के लिए 52 मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं।
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि 1 अगस्त की सुबह बादल फटने की घटना के बाद मलाणा गांव की कनेक्टिविटी देश दुनिया से कट गई है उन्होंने कहा कि मलाणा को जाने वाली सड़क और पैदल रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है उन्होंने कहा कि उसके बाद मलाणा के लिए जाने का रास्ता बहुत डिफिकल्ट है जहां से आम आदमी नहीं जा सकते हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से मलाणा के लोगों को चौपर की मदद से भी राहत राशन सामग्री भेजने का प्रयास किया गया था उन्होंने कहा कि मलाणा में जहां पर चौपर की लैंडिंग होनी थी वहां पर बड़े-बड़े पेड़ों के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पाई जिस कारण मिशन को रोकना पड़ा उन्होंने कहा कि मलाणा गांव के लोगों को राशन पहुंचाने के लिए मजदूर के माध्यम से उन्होंने कहा कि सर के तहत और शोभाला साथी ट्रस्ट के माध्यम से ₹200000 की राशि दी। एडीआर ए विदेशी एनजीओ के द्वारा पहले स्टेज में 9 टन उपलब्ध करवाया गया है दूसरे स्टेज में 14 तन राशन उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि मलाणा गांव के लिए अब तक 6 तन राशन पहुंचाया गया है जबकि आज और कल दो दिनों में 3 टन राशन और पहुंचाया जाएगा इसके लिए 52 मजदूर राशन ढोने कार्य में जुटे हुए हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा मेक माय ट्रिप एनजीओ के माध्यम से 500 सोलर लाइट भी मलाणा वीडियो के लिए भेजी है और वह भी गांव तक भेजी जाएगी उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीडीएस उचित मूल्य की सरकारी दुकानों के लिए भी साढे तीन तन राशन मलाणा वीडियो के लिए पहुंचाया गया है उन्होंने कहा कि मलाणा में लोगों को राशन प्राप्त मात्रा में पहुंचाया गया है जिससे वहां पर राशन की कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो वहां पर नेपाली और अन्य राज्यों के मजदूर उनको भी राशन मुहैया करवाया गया है उन्होंने कहा कि मलाणा के हम लोग के लिए स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर वहां पर तैनात है इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक वहां पर तैनात है जहां पर स्थिति सामान्य है उन्होंने कहा कि मलाणा जाने के लिए पैदल चलने वाले रास्ते को भी दुरुस्त करवाया जा रहा है इसके लोगों को आने-जाने के लिए तार स्पेन पर लगाने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि रिलीफ राशन किट में 26 किलो चाबल 5 किलो आटा 4 किलो दालें 2 बोतल तेल, नमक हल्दी मसाले उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now