कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बंजार में वन कटान के मामलें सरकार करेगी दोषियों पर सख्त कार्रवाई-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-विपक्ष हल्ला न करें कानून के तहत हरे पेड़ो के काटने पर विभाग करेगें निष्पक्ष जांच

पूर्व सरकार के समय मे वर्किंग प्लान के तहत कॉर्पोरेशन ने 900 पेडों को चिन्हित कटान के निर्देश दिए थे

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी के द्वारा जंगलों में अवैध कटान के मामले पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वन विभाग में पूर्व सरकार के समय में भी कई बन कटान की घटनाएं हुई है चाहे वह कुल्लू जिला के बोड़सू के जंगल में हो या फिर चंबा के जंगल में हो उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के बंजार में जो अभी वन कटान की घटना जो सामने आई है। उसमें विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई अमल में लाई है उन्होंने कहा कि बंजार में जो बन कटान में कॉरपोरेशन के तहत पूर्व सरकार के समय में पेड़ों की मार्किंग हुई थी उन्होंने कहा कि 2 वर्ष के बाद यह जो आलोट निकल रहा है उन्हें कहा कि यह पूर्व सरकार के समय के आवंटित कार्य हैं और उसके बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है उसके बाद लिस्ट बनने में 1 साल का समय लगता है उन्होंने कहा कि इस घटना पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू की है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार विपक्ष के लोग इस मामले में हल्ला मचा रहे हैं उनको इस बात का समर्थन करना चाहिए उनके सरकार ने ही वनों को चिन्हित किया गया था जहां पर करीब 900 के करीब पेड़ चिन्हित किए गए हैं जिनमें से दो दर्जन के आसपास हरे पेड़ों को काटने की बात सामने आई है उन्होंने कहा कि उसे मामले में विभाग जांच पड़ताल कर रहा है और ऐसे में जिसने भी हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कर वन विभाग के कॉरपोरेशन डिपो में यह जो लड़ी है यह इकट्ठा हुई है उन्होंने कहा कि यह कोई अवैध कटान नहीं है लेकिन अगर बिना चिन्हित किए हुए हरे पेड़ों का कटान हुआ है तो इस पर विभाग निष्पक्ष जांच करेगा और देश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- सुंदर सिंह ठाकुर सीपीएस हिमाचल प्रदेश सरकार
रिपोर्ट- तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now