कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल स्पीति ने षड्यंत्र के तहत किया निष्कासन- सुदर्शन जास्पा

कहा-कांग्रेस पार्टी के संविधान के तहत निलंबन के लिए नियमों का पालन नहीं हुआ

जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल स्पीति ने निलंबन वापस नहीं लिया तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास रखूंगा विषय
न्यूज मिशन
कुल्लू
लाहौल स्पीति के युवा नेता सुदर्शन जास्पा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल स्पीति के पदाधिकारी ने षड्यंत्र के तहत बिना किसी नोटिस के पार्टी से निष्कासित किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संविधान के तहत निष्कासन के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 4 लोगों ने बैठकर आनन फानन में निष्कासित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संविधान के तहत निष्कासन से पहले नोटिस जारी कर पक्ष पूछा जाता और मेरे ऊपर आप क्या आरोप है उसके एवज में जवाब लिया जाता उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के पास अपनी बात रखेगा अगर उसे पर गौर नहीं किया तो उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास इस विषय को लेकर बात रखेगा। उन्होंने कहा कि जब से मैं कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन हुआ हूं उसके बाद से लाहौल स्पीति में छात्र राजनीति से निकले हुए छात्र नेताओं जो ग्राउंड लेवल पर अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको चुन चुन कर बाहर निकाला जा रहा है उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में जिस प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा जो एक्टिव कार्यकर्ता हैं उनको षड्यंत्र के तहत बाहर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से ही कांग्रेस पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाई करती रहे तो आने वाले समय में पार्टी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में लाहौल स्पीति उपचुनाव में लाहुल में कुछ भूतों को छोड़कर सभी भूतों में कांग्रेस पार्टी पिछड़ी है उन्होंने कहा कि स्पीति उपमंडल में जिस प्रकार वहां के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिए दिन-रात कार्य किया है और उसी का नतीजा है कि आज लाहौल स्पीति से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल स्पीति के द्वारा मेरा निष्कासन गलत तरीके से किया गया है हालांकि मुझे लिखित में किसी तरह के कोई कागजी कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से मैं अपनी बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रखूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now