मनाली में 22 वर्षीय प्रिसिलिया की नृशंस हत्या पर परिजनों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल
प्रिसिलिया के परिजनों ने मनाली पुलिस पर मामले को दबाने का लगाया आरोप
परिजनों ने सरकार से सीबीआई से जांच करवाने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में हाल ही में घटित एक नृशंस हत्या ने परिवारजनों और स्थानीय ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस जघन्य अपराध ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। खखनाल गांव से लापता 22 वर्षीय प्रिसिलिया का 6 दिन बाद पिछले कल 15 मील में संदिग्ध हालत में व्यास नदी में शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि होटल ब्लैक मैजिक के सीसीटीवी फुटेज, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण हो सकते थे, को जानबूझकर डिलीट कर दिया गया। उन्होंने होटल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की भी मांग की है। परिवार का दावा है कि स्थानीय पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने में विफल रही है। उनका कहना है कि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है, जिससे अपराधियों को शीघ्र सजा मिले। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है जिसे उन्हें निष्पक्ष और त्वरित न्याय मिलें।
प्रिसिलिया की माता पुष्पा देवीने कहा कि प्रिसिलिया जब से गुम हुई थी तब से पुलिस ने ढूढ़ने के लिए कोई सहयोग नहीं किया।उन्होंने कहा कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने ढूंढने के लिए पूरी मदद की और रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने 15 मील में प्रिसिलिया को ढूंढा और जब पुलिस को बताया तो उसके 2 घँटे बादः पुलिस पहुंची उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की हत्या की सीबीआई जांच करवाई जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए
प्रिसिलिया के पिता डेनियल ने कहा की पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिस एरिया को ढूंढने के लिए पुलिस ने कोई मदद नहीं की लेकिन पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने प्रिसिलिया को जगह-जगह ढूंढने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब ओल्ड मनाली में पूछताछ की और ब्लैक मैजिक होटल में मैनेजर को पूछा और उसे सीसीटीवी दिखाने को कहा तो उसने यह कहकर मना किया कि यहां पर कई दिनों से बिजली नहीं है और सीसीटीवी बंद पड़े हुए हैं उनका की उसके बाद जब पता चला कि सीसीटीवी फुटेज को डिलीट किया गया है तो उसे साफ जाहिर होता है कि होटल के मैनेजर के मैनेजर को पूरा पता है जिससे वह छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने कहा ओल्ड मनाली मैं ब्लैक मैजिक होटल में सीसीटीवी डिलीट कर दी है उन्होंने कहा कि पुलिस उसे मामले में भी निष्पक्ष जांच करें और हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानून कारवाई की जाए उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रिसिलिया की गुमशुद की की रिपोर्ट मनाली थाने में दर्ज करवाई थी और पुलिस ने दो दिनों तक मामले में फिर कर ढूंढने प्रयास नहीं किया जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल या निशान खड़े होते हैं कि आखिर वक्त रहते पुलिस ने गुमशुदा को ढूंढने के लिए कोई ठोस कम क्यों नहीं उठाएं। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है ऐसे में सरकार सीबीआई को इसकी जांच सौंपे और इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।स्थानीय निवासी शेर सिंह ने कहा कि हमारे पड़ोसी डेनियल की बेटी प्रिसिलिया को ढूंढ़ने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने जगह जगह प्रयास किया उन्होंने कहा कि 13 अगस्त की सुबह साढ़े 6 बजे 15 मील पुल से ढूंढने के लिए सर्च शुरू किया तो स्पेन रिजॉर्ट के नजदीक व्यास नदी क्व किनारे शव मिला उन्होंने कहा कि शव ढूंढने के बाद पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को पुलिस ने कब्जे मव लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गहनता से छानबीन करें और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके


