महाविद्यालय की सभी मांगों को जल्द पूरा करेंगे-मनदीप शर्मा
भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को प्रिसिंपल मनदीप शर्मा ने जूस पिलाकर तोड़ा अनशन

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू महाविद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के द्वारा 31 जुलाई से लगातार मांगों को लेकर भुख हड़ताल पर बैठे हुए थे। महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनदीप शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की चारों मांगों को माना गया और उन मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य नं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन को तोड़ा। एबीपी कुल्लू इकाई के कार्यकर्ता लगातार पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि अगर समय रहते हुए इन सभी मांगों को नहीं माना गया तो एबीवीपी छात्र हित के लिए पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को मनवाने के लिए ऊपर से उग्र आंदोलन करेंगे।जिसमें पहली मांग माइग्रेशन प्रक्रिया को सुधार जाए और ईबीएम को कॉलेज से हटाया जाए महाविद्यालय में दाखिले की उचित व्यवस्था हो साथ महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने व विद्यार्थी के विषय बदलने हेतु और शिक्षकों की रिक्त पदों को भरने और नव भवन निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।-वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्य समिति सदस्य कुल्लू इकाई के सदस्य ने ऋषभ ठाकुर ने बताया बताया कि 31 जुलाई से कॉलेज की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे आज हमारी भूख हड़ताल का क्रम समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य के द्वारा उनकी सभी मांगों को मान लिया गया है और जल्द ही उन मांगों का पूरा करने का भी आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू कॉलेज में चुनाव के बाद ईवीएम मशीन यहां पर रखी गई है और बच्चों को क्लास से लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों को मान लिया है और पूर्ण करने के बाद ही प्राचार्य के द्वारा जूस पिलाकर इस भूख हड़ताल को समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि लिखित तौर पर प्राचार्य के द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है, अगर समय रहते हुए इन मांगों को भी पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस आंदोलन को जारी रखेगी और छात्रों के हित के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चौथे दिन भुखहताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को प्राचार्य के द्वारा बैठक पर बुलाते हैं जो भी मांगे हैं उन्हें ग्राउंड स्तर पर सुधरा जाएगा, और जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा
प्राचार्य मनदीप ने बताया कि एबीपी के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पांच मांगे हैं उन्हें पूरी मान ली गई है और इन्हें अब जूस पिलाकर इनकी भूख हड़ताल को समाप्त किया गया है। ताकि कॉलेज में एक शांति का वातावर्ण हो और जो आम बच्चे चार पांच जिलों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं उनको एक ऐसा माहौल मिले। जिसे भी अपने पढ़ाई कर सके और लाइब्रेरी में बैठकर पड़े और अपने भविष्य को बना सके और कुल्लू जिला का नाम पूरे हिमाचल प्रदेश में या पूरा भारत में रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि ईबीएम मशीनों को हटाने के लिए डीसी से समय मांगा है और जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार कमरों में ईवीएम मशीन रखी गई है जिससे कि छात्र-छात्राओं को बैठने की असुविधा हो रही है।



