कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया बागीपुल का दौरा, विभिन्न विभागों को सेवाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

न्यूज मिशन
कुल्लू, 3 अगस्त।

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आपदा प्रभावित बागीपुल का दौरा कर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभाग अध्यक्षों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा ताकि आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने बागीपुल में अस्थायी पुल लगाने, प्रभावित को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने, बिजली, पानी की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित करने के लिए भी उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।
उन्होंने एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह को विभिन्न कार्यों की निगरानी करने और सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने को कहा। उपायुक्त ने बागीपुल में विभिन्न प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा भी लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान करने पर भी उन्होंने फीडबैक लिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now