कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने नियमों का उलंघन करने पर मौहल में मोटर वाहन अधिनियम के तहत आज एक ट्रेक्टर को जब्त कर लिया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इसपर एक हजार रूपए का किया जुर्माना

न्यूज मिशन
कुल्लू 27 जुलाई
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने नियमों का उलंघन करने पर मौहल में मोटर वाहन अधिनियम के तहत आज एक ट्रेक्टर को जब्त कर लिया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदीप कुमार का यह ट्रेक्टर कृषि कार्य के उद्देश्य के लिए पंजीकृत है, जबकि इसे व्यवसायिक उद्देश्य से सामान की ढुलाई के लिए प्रयोग किया जा रहा था। इस वाहन पर शरिये के अधिक लंबाई की सामग्री की ढुलाई की जा रही थी जो सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नहीं है। इसीलिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा इस ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इसपर एक हजार रूपए का जुर्माना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now