कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

लगघाटी के शलधारी गांव को 2 करोड रुपए की लागत से सड़क सुविधा अक्तूबर तक होगी तैयार – सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- लगघाटी के गावों में बिछेगा सड़को का जाल और होगा अथाह विकास

सीपीएस सुुंदर सिंह ठाकुर ने गांव शलधारी के लिए 2 किलोमीटर सड़क का किया शिलान्यास
16 जुलाई को मुख्यमंत्री की भूभू जोत को लेकर दिल्ली में होगी चर्चा
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के साथ लगघाटी के शलधारी गांव के लिए सड़क का शिलान्यास प्रदेश सरकार में सीपीएस और कल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के करकमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर डुघीलग पंचायत व शलधारी गांव के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत ढोल-नगाड़ों फूल मालाओं के साथ किया गया। वहीं ग्राम पंचायत डुघीलग की प्रधान रजनी देवी ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी मफलर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, सेवानिवृत्ति कैप्टन ताराचंद, दौलत सिंह, जिला परिषद सदस्य डुघीलग वार्ड दीपिका भारती, पंचायत के उप प्रधान यशपाल, माशना पंचायत के प्रधान बलदेव ब्राह्मण पंचायत के उप प्रधान टीकम राम, वार्ड पंच लोभी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य शांति देवी सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
वीओ-सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि शलधारी गांव शत प्रतिशत अनुसूचित जाति का गांव है, इसे सीसीपी के तहत कुछ विधायक निधि के तहत सड़क निकालने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। रिकॉर्ड समय में फॉरेस्ट क्लीयरेंस लेकर 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा और लगभग 2 करोड रुपए से इसका कुल लागत से सड़क बनाकर तैयार होगी। जिसका आज शिलान्यास भल्याणी गांव को भी ं सड़क से जुड़ गया है । शीशा माटी बाईपास सड़क का निर्माण करके और लोगों के लिए आना जाना सुविधाजनक बना दिया है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक बड़ा द्वारा भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि उसे जगह पर एक सुंदर पार्क भी तैयार होगा और सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। उन्होंने कहा कि लगघाटी में पर्यटकों के लिए अपार संभावनाएं हैं इस करके लगघाटी के सभी गांवों को सड़क सड़क से जोड़ा जा रहा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही हैं और भालठा गांव को भी सड़क से जोड़ने के लिए पैसों का प्रावधान किया है और साथ ही पीने की पानी की योजनाएं है जो डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई है इस भी चालू किया जाएगा। और आने वाले समय में अब समय आ गया है कि अब हम भूभू टनल का ऊपर भी आगे बढ़ने वाले हैं जिसको लेकर मुख्यमंत्री की बैठक भी है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ 16 तारीख को दिल्ली में चर्चा होगी ।उन्होंने कहा कि लगघाटी में निकट भविष्य में बहुत ने आयाम सड़को,ं पानी और विभिन्न योजना में स्थापित होंगें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now