35 वर्ष के बाद सूक्ष्म तरीके से मनाया जाएगा काहिका-सुंदर सिंह
कहा-16 जुलाई को काहिकाकी पुरानी पंरपरा को किया जाएगा निर्वहन

सरूहनु काईका के आगज पर देव आज्ञानुसार मंदिर में चढ़ाया मंदोर
गांव की सुखशांति के लिए काहिका का किया जाता है आयोजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
लगघाटी के भुटटी गांव में 35 वर्ष के बाद सरूहनु काहिका का सूक्ष्म तरीके से मनाया जा रहा है। देव आज्ञा अनुसार ही इस काहिका का आयोजन किया जा रहा है, आज रविवार के दिन देव आगे अनुसार ही सुबह 5 बजे मंदिर के मड़ार पर पुराना मंदोर को निकाल कर नए मंदोर की स्थापना की। सोमवार के दिन देवते को रथ में विराजमान किया जाएगा, मंगलवार को देवता का 35 वर्ष के बाद कुछ तो काहिका का आयोजन किया जाएगा, मंगलवार को सरूहनु काहिका का सूक्ष्म तरीके से मनाया जाएगा आज्ञैर पुरानी पंरपरा का भी निर्वहन किया जाएगा। बुधवार को नई फसल का भोग को बनाया जाएगा और उन्हें देवता को चढ़ाया जाएगा इसी दौरान प्रीतिभोज का भी आयोजन किया जाएगां ।
देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि जब भी देवता का सरूहनु कुष्टू काहिका आयोजित होता है तो मंदिर या मंदिर में कुछ न कुछ नया कार्य करते है।देव आज्ञानुसार मंदिर में आज मंदोर को लगाया गया है आज सुबह पुराना मंदोर निकालकर नय मंदोर की स्थापना की है। अब इसके पश्चात सोमवार के दिन देवते को रथ में विराजमान किया जाएगा और मंगलवार को देवते का 35 वर्ष के बाद कुष्टु काहिका का आयोजन किया जाएगाउनहोने कहा कि गांव की सुखशांति के लिए काहिका का आयोजन किया जाता है और बुधवार को नई फसल का भोग को बनाया जाएगा और उन्हें देवता को चढ़ाया जाएगा और इसी प्रकार से कार्यक्रम संपन्न होगा।



