ग्राम पंचायत मशगां और परगाणु के लोगों ने दूषित पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर डीसी कुल्लू से मिले
एक माह से 2 पंचायतों के हजारों लोगों को पीने के पानी की किल्लत
विभाग प्रशासन ग्रामीणों की समस्या का नहीं ले रही सुध ग्रामीण परेशान
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने ग्रामीणों को दो दिनों के भीतर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के भुंतर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशगां और ग्राम पंचायत के हजारों लोगों को पिछले 1 माह से पीने के पानी की दूषित सप्लाई के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में पीने के पानी की दूषित सप्लाई के चलते अधिकतर ग्रामीणों को डायरिया की बीमारी के रोग से ग्रस्त है ऐसे में दोनों पंचायत के लोगों ने उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश के कार्यालय में पहुंचकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश को बताया कि पीने के पानी के टैंक में सीवरेज और नालियों के गंदे पानी का रिसाब होने से लोगों को पिछले एक माह से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ग्रामीण को टैंकरों से पीने के पानी की सप्लाई दी जाए वही उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के द्वारा ग्रामीणों को 2 दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है और तहसीलदार भुंतर और एसडीएम कुल्लू जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जॉइंट इंस्पेक्शन कर जल्द पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए हैं।
भुंतर के स्थानीय निवासी नरेंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत मशगां और परमाणु के ग्रामीणों को पिछले 1 माह से पीने के पानी की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि भुंतर में एयरपोर्ट के नजदीक जो जल शक्ति विभाग के द्वारा पेयजल सप्लाई के लिए भंडारण टैंक बनाया है उसमें आसपास के क्षेत्र की सीवरेज का पानी रिसाव होकर टैंक में जा रहा है जिसके चलते चित्र के 75% लोगों को डायरिया की बीमारी फैल रही है उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पीने के पानी की समस्या के चलते जल शक्ति विभाग और प्रशासन ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत के चलते उपायुक्त कुल्लू से ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी के लिए टैंकरों से सप्लाई की जाए जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा नेशनल हाईवे के किनारे बनाई निकास नालियों से प्रॉपर निकासी नहीं हो रही है जिससे जल शक्ति विभाग के पेयजल भंडारण टैंक में सीवरेज का गंदा पानी से पीने का पानी दूषित हो रहा है जिसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में इस समस्या का स्थाई समाधान करें ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
स्थानीय निवासी नेत्र सिंह ने कहा कि भुंतर में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई विकास नालियों से पानी की प्रॉपर निकासी नहीं हो रही है जिससे गंदे पानी का रिसाब नेचुरल सोर्स में मिल रहा है और उसके चलते मस्का और परमाणु पंचायत के लोगों को पीने के पानी की दूषित सप्लाई हो रही है और उसके चलते 2 पंचायतों के 75% लोग को डायरिया की बीमारी से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की निकास नालियां दुरुस्त किया जाए जिससे गंदे पानी का हिसाब नेचुरल सोर्स में न जाए उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण विभाग के पास समस्या के समाधान के लिए जाते हैं तो कुछ दिनों तक टैंकों की सफाई की जाती है और उसके बाद फिर से उसमें गंदे पानी के हिसाब से लोगों को बीमारियां फैल रही है उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग और प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या का स्थाई समाधान करें ताकि लोगों को बार-बार पीने के पानी दूषित पानी से बीमारियों का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि उपयुक्त कल्लू के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि दो दिनों के भीतर जॉइंट इंस्पेक्शन कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा और ट्रैक्टरों से भी पीने के पानी सप्लाई का आश्वासन दिया है।



