कारोबारकुल्लूकृषि बागवानीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में सूखे के चलते किसान बागवान चिंतित

बारिश न होने के कारण फंसले हो रहे तबाह

सूखे की चपेट में किसानों की मक्की,दालों,टमाटर, गोभी की फंसल और बागवानों के सेब,प्लम,नाशपती की फंसले
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में डेढ माह से अच्छी बारिश न होने के कारण सूखें की चपेट से किसानों बागवानो की फंसलों को भारी नुक्सान हो रहा है।लंबे समय से सूखें के चलते किसान बागवान चिंतित है।बारिश न होने से किसानों की मक्की,दालों के साथ टमाटर गोभी मिर्च शिमला मिर्च की फंसले सूख रही है और दूसरी तरफ बारिश न होने से नाशपती सेब व प्लम की फंसल के साथ अन्य फलदार फंसलों का साईज नहीं बन रहा है और सूखें के चलते फल नाजुक होने से गिर रहे है।जिससे किसानों बागवानों को आर्थिक तौर पर नुक्सान झेलना पड़ रहा है।
पाहनाला के स्थानीय निवासी गिरु र राम ने कहा कि पिछले तीन-चार महीना से कुल्लू जिला में अच्छी बारिश नहीं हुई है जिसके चलते इसका असर फसलों पर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि किसानों की जहां मक्की, टमाटर मिर्च शिमला मिर्च फूलगोभी की फसल सूख रही है वही बागवानों की भी सेब, नाशपाती,प्लम सहित अन्य फसलों का साइज नहीं बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसने बाग वालों की सभी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि अभी भी अगर बरसात हफ्ता 10 दिन में आएगी तो कुछ फंसल बच सकती है नहीं तो किसानों का सब कुछ खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में जहां जंगलों में आगजनी की घटनाएं भी हो रही है उनका की बरसात का असर नहीं दिख रहा है जिसके चलते प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख रहे हैं।।
स्थानीय किसान बागवान जयराम ने कहा कि लंबे समय से घाटी में बारिश न होने के कारण सूखा पड़ा हुआ है जिसके चलते किसानों बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि लोग देव नीति को नहीं मान रहे हैं। और गांव गांव शहर शहर में आवारा पशुओं को छोड़ा जा रहा है जिस धरती पर पाप भरा गया है जिसके चलते देवभूमि कुल्लू जिला में बारिश नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि देवी देवता भी देवबनी में यह कह रहे हैं कि पशुधन को आवारा ना छोड़े। उन्होंने कहा कि सूखे से आम जनता जहां गर्मी से बेहाल है वही किसने बागबानो की फैसले भी तबाह हो रही है।

स्थानीय बागबान बहादुर सिंह ने कहा कि कुल्लू में लंबे समय से बारिश नहीं हो रही है जिसके चलते सूखा पड़ा हुआ है और ऐसे में फसलों का भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि जहां गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है वहीं अब मक्की टमाटर फूलगोभी गोभी की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सेब नाशपाती की फसल का भी साइज नहीं बना है जिससे किसानों बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वीओ-लगघाटी के खाणीपांद गांव के ताराचंद ने कहा
कुल्लू में बारिश न होने से लाख घाटी में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है उन्होंने कहा कि सूखे से जहां पेड़ पौधे सूख रहे हैं वही फंसले खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि बरसात नहीं हो रही है जिसके चलते सभी फसलों को नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now