कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर – मणिकर्ण रोड़ को डबल लेन करने के सम्बन्धी 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी

सभी अपने बांध के अपस्ट्रीम में बाढ़ मॉनिटरिंग सिस्टम तथा डाउनस्ट्रीम में वार्निंग सिस्टम स्थापित करें

जिला परिषद कुल्लू त्रैमासिक मीटिंग का आयोजन
न्यूज मिशन
कुल्लू 29 जून।
जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक का आयोजन शनिवार को जिला परिषद हाल कुल्लू में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न जिला पार्षदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों तथा समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला परिषद की बैठक अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जो लोकतंत्र में जनता के समस्याओं को हल करने का एक बहुत अच्छा जरिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित सुनिश्चित बनाने को कहा ताकि सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों से संबंधित पूरी जानकारी उन्हें प्राप्त हो सके, साथ ही पूर्ण समन्वय के साथ बैठक की सार्थकता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून मौसम को देखते हुए सरकार द्वारा भी परियोजना बांध सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा सभी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी अपने बांध के अपस्ट्रीम में बाढ़ मॉनिटरिंग सिस्टम तथा डाउनस्ट्रीम में वार्निंग सिस्टम स्थापित करें जिससे सायरन तथा पूर्व रिकॉर्ड वॉइस संदेश के द्वारा लोगों को बाढ़ तथा पानी छोड़ने की स्थिति में पहले ही सूचित व सचेत किया जा सके।
सदस्यों के प्रश्न का जबाब देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भुंतर – मणिकर्ण रोड़ को डबल लेन करने के सम्बन्धी 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरम्भ हो जाएगा ।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी गई की वन विश्राम गृह जरी की जर्जर हालत है तथा इस संबंध में उसे असुरक्षित घोषित कर तथा उसकी जगह नया भवन निर्माण करने के संबंध में संपूर्ण पत्राचार संबंधी दस्तावेज सर्किल कार्यालय को लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के पश्चात इस कार्य को आरंभ किया जाएगा।
सदस्य पूर्ण चंद द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जिला राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी किलाडा में प्रभावित जॉन /खंड/क्षेत्र/ तथा पंचायत आदि की विस्तृत जानकारी से संबंधित सूची तथा पिछले तीन वर्षों में यहां खर्च की गई धनराशि का संपूर्ण ब्यौरा उन्हें शीघ्र ही लिखित रुप में दे दिया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सदस्य पूर्ण चंद्र ठाकुर, मानसिंह, जीवन ठाकुर, गुलाब सिंह, आशा ठाकुर, रुक्मिणी देवी, दीपिका द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की गई। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला पंचायत अधिकारी ने किया । बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now