मणिकर्ण में पंजाब के टूरिस्ट रिवाल्वर बाले मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच के लिए पंजाब हुई रवाना -डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन
कहा- पुलिस ने पंजाब मनसा जिला के जितेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,506 आर्म एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पिछले कल पंजाब मानसा जिला के जितेंद्र सिंह ने निजी बस चालक को रिवाल्वर दिखाकर डराया धमकाया इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,506 और आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर जांचपड़ताल शुरू की है पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर जांच का जिम्मा सौंपा है।
एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन् ने कहा कि पिछले कल मणिकर्ण घटना इसका वीडियो भी वायरल हुआ था उन्होंने कहा कि इनोवा पीबी 35 वाई 9990 पंजाब नंबर की चालक ने जितेंद्र सिंह ने निजी बस के ड्राइवर को रिवाल्वर निकाल कर ड्राइवर धमकाया उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली और इस मामले में पुलिस ने छानबीन की और इसमें आईपीसी की धारा 504 ,506 और आर्म एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर छानवीन शुरू की है उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर जांच का है उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम पंजाब में जाकर व्यक्ति से पूछताछ करेगी और इस मामले में पुलिस सभी दस्तावेजों की छानबीन कर यवाही अमल में लाई जाएगी



