बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

स्पीति उप मंडल के विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही है 40 करोड़ 60 लाख की धनराशि – जगत सिंह नेगी

अधिकारियों को विकास कार्यों में तेज लाने के दिए निर्देश

न्यूज मिशन

केंलांग
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के प्रवास के दौरान राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास तथा लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पीति उपमंडल के मुख्यालय काजा में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जिला लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रही।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पीति उप मंडल में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अधिकारियों के साथ चालू वित्त वर्ष को ले कर वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियां की मद्दवार चर्चा की और गत वर्ष के विकासात्मक कार्यों की उपलब्धियां का भी उन्होंने ब्यौरा तलब किया।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि स्पीति उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर इस वित्तीय वर्ष में जनजातीय उप योजना के तहत आवंटित धनराशि के तहत 40 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है और लोगों का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में कम समय अवधि के चलते विकास साथ में कार्यों को तेज गति प्रदान करें और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का आम जनमानस को लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहें हैं प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह ही जनजातीय क्षेत्रों में भी एक समान संतुलित विकास करने के लिए कृत संकल्पित है।
विधायक अनुराधा राणा ने जनजातीय विकास मंत्री जी का स्पीति उपमंडल में पधारने पर हार्दिक अभिनंदन किया और स्पीति में विकासात्मक कार्यों को तेज गति प्रदान करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

बैठक का संचालन एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग स्पीति हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
बैठक में जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य व परियोजना सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now