कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ महिला कर्मचारी ने मारा थप्पड़

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल में मंडी से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने की खबर सामने आई है। उनके साथ ये दुर्भाग्यपूर्ण वाकया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ है. वह जब सिक्योरिटी चैक इन थीं तो CISF की कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा। CISF की जवान को हिरासत में लिया गया है।बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ महिला कर्मचारी ने कंगना रनौत से किसान आंदोलन के दौरान आंदोलन कारियों के बारे में अभद्र टिप्पणी बारे में पूछा और उस दौरान कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ा इस घटना क्रम का वीडियों भी वायरल हो रहा है इस संबध मे कंगना रनौत ने पुलिस में शिकायत की है।



