जन मानस ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ध्यान नहीं दिया तो धरती से मिट जाएगा मानव का अस्तित्व- वीरभद्र सिंह
कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग पेड़ पौधे भारी मात्रा में लगाए

विश्व पर्यावरण दिवस पर ल्लू में स्कूली छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में जिला कुल्लू में भी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने कुल्लू शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली रेस्टोरेंट स्कूली छात्राओं ने शहर भर में रैली निकालकर लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक किया और कूड़ा कचरा को इधर-उधर ना फेक इसके लिए भी जागरूक किया ताकि आने वाली पीढियां को एक अच्छा पर्यावरण मिल सके इसके लिए स्कूली छात्राओं ने कुल्लू वीडियो को पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया।
शिक्षक वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर की छात्राओं ने सुलतानपुर स्कूल से लेकर ढालपुर बाजार होते हुए सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया ।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार हमारा पर्यावरण जिस गति से प्रदूषित हो रहा है उसे बचाने के लिए हमें जागरूक होना जरूरी है उन्होंने कहा कि अन्यथा एक दिन इस धरती से मानव प्रजाति का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने स्लोगन पेंटिंग के माध्यम से कुल्लू जिला वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक ऐसी समस्या है कि छोटे स्तर पर नहीं है इसकी बात उन्होंने कहा कि इसकी पूरे देश और विश्व के स्तर पर पर्यावरण बदलाव हो रहा है उन्होंने कहा कि अगर इसका विश्व स्तर पर समाधान नहीं होगा तो एक दिन यह पर्यावरण हमारे लिए विकट परिस्थितियों में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
वीओ- छात्र नैना ने कहा कि कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सभी छात्राओं ने पूरे शहर भर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर रैली के माध्यम से जिला वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के आसपास ही नहीं परंतु पुर जिला भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग जागरुक रहे और कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेक और पेड़ पौधे हर साल लगे ताकि आने वाली पीढ़ी को भी भविष्य में एक अच्छा पर्यावरण मिल सके।
Add reaction



