चुनाव का पर्व देश का गर्व मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
लोकतंत्र की मशाल कुल्लू विधानसभा क्षेत्र 23 में बरशैनी, मणिकरण, कसोल, डूगीलग आदि क्षेत्रों में पूर्ण मतदान का संदेश देते हुए आज नोडल ऑफिसर स्वीप रमन जैन ने मनाली के नोडल ऑफिसर डीसी राणा को कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सौंपी।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का उद्देश्य लोगों में मतदान के महत्व के प्रति जागृति पैदा करना है। यह सभी कार्यक्रम सांकेतिक होते हैं ताकि यह जनता का ध्यान आकर्षित करें और इन सभी कार्यक्रमों का संदेश प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया के द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। इस कार्यक्रम में स्थानीय बीएलओ सुन्नी देवी, निर्मला देवी तथा पूनम मौजूद रहीं। कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य मंजू भारद्वाज तथा अध्यापक भी उपस्थित थे। डीसी राणा ने अपने संदेश में आग्रह किया कि हर नागरिक स्वीप का एम्बेसडर है। जो दूसरों को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। लोकतंत्र को मजबूत करने में देश का और देश के हर नागरिक का भला छिपा है। स्वीप टीम ने कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव भारद्वाज और सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।



