बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

केलांग में मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने की अध्यक्षता
न्यूज मिशन
कुल्लू

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति की अध्यक्षता में केलांग मुख्यालय में मीडिया प्रमाणन एवंनिगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपें गए दायित्वों के बारे में निर्देश देते हुए राहुल कुमार ने कहा की प्रिंट मीडिया, सोशल
मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों तथा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाले पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाए। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने प्रतिदिन प्रकाशित और प्रसारित समाचारों के साथ विज्ञापनों पर सत्त निगरानी रखने के साथ विभिन्न अखबारों के कतरन, स्क्रीन शॉट और सोशल मीडिया के विजुअल रिकॉर्ड की समीक्षा की व भ्रामक विज्ञापनों एवं समाचारों पर भी नजर रखने व कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला लोक संपर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी खेम चौहान ने बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार पर गठित समिति के सदस्य द्वारा प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों, प्रिट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मोबाइल नेटवर्क और जन संचार की अन्य माध्यमों जैसे बल्क एसएमएस व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, लाहौल स्पीति के प्रमुख सोशल मीडिया फेसबुक पेज का भी रोजाना अवलोकन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

सहायक रिटर्निग अधिकारी एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने कहा की कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के पम्पलेट या पोस्टर, हैंडबिल या अन्य दस्तावेज प्रकाशन व मुद्रक के नाम, पता छपाए बिना और प्रकाशक की घोषणा (जो कि दो व्यक्तियों द्वारा अनुप्रमाणित की गई हो) प्राप्त किए बगैर निर्वाचन के लिए प्रकाशित व छपाई नहीं करवाएंगे।
दस्तावेज के मुद्रण के बाद दस्तावेज की प्रति के साथ घोषणा की प्रति युक्तिसंगत समय के भीतर संबंधित प्रेस से प्राप्त कर जिला निर्वाचन अधिकारी के अवलोकनार्थ प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, सदस्य एमसीएमसी एवं जिला संवाददाता प्रसार भारती कुंदन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर राज कुमार ,तहसीलदार निर्वाचन पवन राणाभी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now