कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश की जनता ने 6 बार चुनकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री ,मंत्री,सांसद बनाया कंगना रनौत का कुर्सी से चिपके बाला लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण-विक्रमादित्य सिंह

कहा- विदेशों से सेब पर आयात शुल्क 100 प्रतिशत लगाने के लिए उठाएंगे संसद में किसानों बागवानों की आवाज़

मेरी कंगना रनौत को शुभकामनाएं वापिस मुंबई जाए फिल्में करें
2 नाव में सवार होने बाला व्यक्ति डूबता है

न्यूज मिशन
कुल्लू

मंडी लोकसभा के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र की सैंज घाटी में ताबड़तोड़ प्रचार किया उन्होंने सैंज घाटी के देहरी,न्यूली,रैला,तलाड़ा में नुक्कड़ चुनावी जनसभा में भाजपा और भाजपा कंगना रनौत को घेरा।उन्होंने चुनावी जनसभा में कांग्रेस सरकार की उपलब्धि और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समय बंजार विधानसभा में हुए विकास गिनाए।उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा में नेशनल हाइवे 305 स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रहते दर्जा दिलाया था।
उन्होंने कहा कि सैंज घाटी में पर्यटन को विकसित करने के लिए नई सड़को का निर्माण किया जाएगा और कच्ची सड़को पर टारिंग की जाएगी।उन्होंने कहा सैंज घाटी धाऊगी से शांघड़ सड़क का निर्माण करना प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने कहा कुल्लू में मेडिकल कॉलेज और जलोड़ी जोत टनल, भु भू जोत टनल का निर्माण करना प्राथमिकता रहेगी।

मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार कंगना रनौत राजनीति में शब्दावली का प्रयोग कर रही है पुत्र भाग्य पूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह का परिवार हमेशा कुर्सी से चिपका रहता है उन्होंने कहा कि स्वर्ग के वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 तारीख के मुख्यमंत्री रहे हैं और तीन बार सांसद रहे हैं केंद्र में मंत्री रहे हैं उन्हें प्रदेश की 70 लाख की जनता ने चुनकर मुख्यमंत्री और सांसद बनाया था उन्होंने कहा कि इस प्रकार कंगना रानाउत कुर्सी से चिपकने का तर्क दे रही है जब तक प्रदेश की जनता चाहेगी हम लोगों के बीच रहेंगे उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रहे और 15 साल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार हमें दे रही है वह प्रधानमंत्री जी को भी देना चाहिए हमने कहा कि राजनीति में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता है उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र में इस तरह की बातें करना सार्वजनिक मंच पर करना ये उनके संस्कृति उनकी सभ्यता उनकी शिक्षा के स्तर दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now