कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मैनुअल स्केवेंजरों का एक व्यापक सर्वेक्षण स्थानीय स्तर पर 15 दिन के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त नही होती

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार व "हाथ से मैला उठाने वाले कार्मिकों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम,व्यापक सर्वेक्षण

न्यूज मिशन
कुल्लू 18 मई, 2024
जिला दण्डाधिकारी कुल्लु तोरुल एस रवीश ने आज यहां जानकारी दी कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार व “हाथ से मैला उठाने वाले कार्मिकों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, के तहत जिला कुल्लू में मैनुअल स्केवेंजरों का एक व्यापक सर्वेक्षण स्थानीय स्तर पर 15 मार्च 2024 से 14 अप्रैल 2024 तक करवाया गया तथा जिला कुल्लू में कोई भी व्यक्ति हाथ से मैला उठाने के कार्य में प्रवृत नहीं पाया गया और न ही कोई अस्वच्छ या शुष्क शौचालय पाया गया। हम जिला कुल्लू के निवासियों से आग्रह करते हैं कि इस सर्वेक्षण के बारे में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो इस नोटिस के जारी होने के 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं यदि 15 दिन के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त नही होती है तो कुल्लू जिला को हाथ से मैला उठाने के कार्य में मुक्त घोषित कर दिया जायेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now