जय राम ठाकुर बताए मुख्यमंत्री रहते 5 साल मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़े से संस्थान खोले-विक्रमादित्य सिंह
कहा-भाजपा प्रत्याशी के कंगना रनौत के खान पान से देव समाज चिंतित और स्नातन पर ही रहा प्रहार

कहा-आर एसएस, विश्व हिंदू परिषद,और बजरंग दल ने भी हमें समर्थन देने बात कहीं है
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बंजारा विधानसभा क्षेत्र के गड़सा में किया चुनाव प्रचार
न्यूज मिशन
कुल्लू
मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बंंजार विधानसभा क्षेत्र के गड़सा घाटी के गड़सा में जनसभा में भाग लिया इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा,जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद,ब्लॉक अध्यक्ष तेजा ठाकुर,बंजार विधानसभा प्रभारी मनुशर्मा,ओम प्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। इस दौरान गड़सा पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।गड़सा घाटी के स्थानीय नेताओं ने भाजपा और स्थानीय विधायक पर जमकर निशाना साधा और बंजार विधानसभा में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो का बयौरा प्रस्तुत किया इस दौरान कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समय में हुए विकास कार्यो को याद किया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में लोगों ने उम्मीद से ज्यादा लोग निकल कर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी,थाटा, वाली चौकी और पिछले कल कुल्लू विधानसभा व आज बंजार विधानसभा क्षेत्र के गड़सा में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर का रहे हैं की मंडी संसदीय क्षेत्र में वीरभद्र सिंह जी और विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या विकास कार्य किया है उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बादाम खाए और अपने याददाश्त को बढ़ाएं । अमेरिका की मंडी में आईआईटी कमांद, नेरचौक मेडिकल कॉलेज 2300 करोड़ रुपये से बना, यूपीए सरकार के समय में जब वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री थे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते देवसदन कुल्लू और मंडी बनाएं ,किरतपुर से नेरचौक फोरलेन की नींव भी यूपीए सरकार क समय मे रखी और रोहतांग टनल का शिलान्यास भी यूपीए सरकार के समय मे 1200 करोड़ पहली किस्त जारी की थी। उन्होंने कहा की जय राम ठाकुर बताएं कि 5 साल मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में भाजपा की सरकार रही ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र में कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आए यह बताएं उन्होंने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अटैक बनाने की बात करते थे लेकिन 5 वर्षों में एक ईंट भी वहां पर नहीं लगी उसके लिए बड़ी-बड़ी बातें ना करें उसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं था उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बड़ी-बड़ी बातें करना छोड़े और हमने विकास किया है और आने वाले समय में हमारा विजन क्लियर है कि कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे और भु-भू जोत और जलोड़ी जोत् टनल का निर्माण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि
मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सवालों के जवाब में कहा कि मैं एक छोटा सा व्यक्ति हूं और देव समाज को मानने वाला हूं उन्होंने कहा कि देव समाज इस चीज को बहुत गंभीरता से ले रहा है कि जो भाजपा प्रत्याशी के खान-पान से सनातन और देव समाज पर को जो प्रहार हो रहा है उसे सर देव समाज चिंतित है उन्होंने कहा कि इसीलिए आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने भी हमें समर्थन देने की बात कही है उल्लेख की इसीलिए ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने हमें समर्थन देने की बात कही है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बीफ खाने की बयान कहे है। वह बयान आज हमारे देव समाज देव संस्कृति के ऊपर और सनातन के ऊपर कड़ा प्रहार कर रही है। और जिसका विरोध जगह-जगह पर हो रहा है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हिमाचल एक सनातन प्रदेश है जहां पर 99 प्रतिशत हिंदू रहते हैं उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें आगे निकल कर आ रही है और खुद इंटरव्यू और सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट किया है और वह देव समाज के अंदर जा चुकी है आरएसएस के अंदर जा चुकी है वह चीज बजरंग दल के अंदर जा चुकी है उन्होंने कहा इसका सही मैसेज लोगों के अंदर नहीं गया है ऐसे में आने वाले समय में इसका असर चुनाव में दिखेगा।



