कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपियों के खिलाफ केंद्र सरकार करें कड़ी कार्रवाई- प्रेमलता ठाकुर

कहा- प्रज्वल रेवना को जर्मनी से गिरफ्तार कर 1000 महिलाओं को न्याय दे सरकार

उपायुक्त कार्यालय के बाहर कुल्लू जिला महिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में महिला कांग्रेस ने कर्नाटक में जेडीएस के नेता दुष्कर्म के आरोपी एचडी रवीना और प्रज्वल रवीना के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।।
प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि आज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी जेडीएस के देता एचडी रेवना उनके पुत्र प्रज्वल रेवना उनके खिलाफ सेक्स सेकेंडल उजागर हुआ है उन्होंने कहा कि दोनों बाप बेटे ने 1000 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का अंजाम दिया है और 2000 से अधिक अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया है उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने जेडीएस के नेता एचडी रेवना को गिरफ्तार किया है लेकिन प्रज्वल रेवना जर्मनी फरार हो गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र सरकार दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इतना बड़ा सेक्स स्कैंडल हुआ है इस मामले पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों चुप्पी सादे बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में 50% से अधिक महिलाएं है ऐसे में बहू बेटियों के साथ न्याय हो इसके लिए केंद्र सरकार प्रज्वल रवीना को जर्मनी से गिरफ्तार कर देश लाए और 1000 महिलाओं को न्याय मिले इसके लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now