कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बताएं कुल्लू में मेडिकल कॉलेज और व्यास नदी का तटीकरण के लिए क्या किया – सेस राम आज़ाद

कहा-मंडी संसदीय में दर्जनों विकास कार्य कांग्रेस सरकार राजा वीरभद्र सिंह की देन

अटल टनल रोहतांग ,औट-लुहरी 305 नेशनल हाइवे, किरतपुर मनाली फोरलेन, आईआईटी कमांड,कुल्लू मंडी मनाली पेयजल योजना, अटल सदन,देव सदन, का निर्माण कांग्रेस सरकार ने किया
न्यूज मिशन
कुल्लू
लोकसभा चुनाव में अब कांग्रेस भाजपा के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप सवाल जवाब की राजनीति शुरू हुई है ऐसे में कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से सेस राम आजाद ने प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के सवालों के जवाब में कई कुल्लू जिला में कांग्रेस सरकार में दर्जनों बड़े विकास कार्य हुए हैं जिसमें रोहतांग टनल का शिलान्यास जून 2010 में कांग्रेस पार्टी की उसे वक्त की राष्ट्रीय अध्यक्षता सोनिया गांधी दे रखा था उसे वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार थे और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री थे और यूपी की सरकार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे उन्होंने कहा कि उसे वक्त यूपी की सरकार ने 14 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया था । उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने किरतपुर मनाली फोरलेन सड़क 2700 करोड रुपए की राशि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रहते स्वीकृत करवाई थी उन्होंने कहा कि इसके अलावा और औट से लुहरी नेशनल हाईवे 305 स्वर्गीय के वीरभद्र सिंह की देन है उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में 3 करोड रुपए से देव सदन और 25 करोड रुपए से अटल सदन का निर्माण भी कांग्रेस सरकार की देन है।उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंडी शहर में 68 करोड रुपए से पेयजल योजना और कुल्लू शहर में 23 करोड रुपए से पेयजल योजना 15 करोड रुपए से मनाली में पेयजल योजना का शिलान्यास उद्घाटन किया। मनाली विधानसभा क्षेत्र में जगत सुख डिग्री कॉलेज,बंजार का डिग्री कॉलेज, आंधी का डिग्री कॉलेज और इसके अलावा मंडी में 8 नए डिग्री कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंडी के कमान में आईआईटी संस्थान जब स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे और केंद्र में अर्जुन सिंह एचआरडी मिनिस्टर थे उसे वक्त बना उन्होंने कहा कि उसके अलावा नियर चौक मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस सरकार के समय में बना उन्होंने कहा कि मंडी में मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस के समय में बना उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार में गोविंद सिंह ठाकुर मंत्री रहे और कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं खोला, यही नहीं यूपीएस सरकार के समय में 2013-14 में व्यास नदी के तटीकरण में लिए 1600 करोड रुपए की टोकन मनी और फॉरेस्ट क्लियरसहित अन्य सभी औपचारिकता पूरी की गई थी और 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो उसके बाद इसको लेकर क्यों प्रयास नहीं किए गए उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार के समय में गोविंद सिंह ठाकुर ने व्यास नदी के तटीकरण के लिए क्या कदम उठाए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बरसात में कुल्लू जिला में भारी तबाही हुई है उन्होंने कहा गोविंद सिंह ठाकुर बताए व्यास नदी के तटीकरण केंद्र सरकार कितनी बार आवाज उठाई उन्होंने कहा कि जब देश में जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे उसे वक्त कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए क्यों कम नहीं उठाए उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की जनता सब जानती है कि जनता के लिए विकास किसने किया है उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र को मॉडल संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए बात रखी है उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जो कहते हैं वह करते हैं और ऐसे में आने वाले समय में मंडी को स्मार्ट संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए वह पूरा योगदान देंगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी विक्रमादित्य सिंह चुनावी जनसभा में जा रहे हैं वहां पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है और मंडी सरस्वती क्षेत्र में विक्रमादित्य सिंह लोकप्रिय युवा नेता है 7 मई को आनी और कुल्लू में चुनावी जनसभा में भाग लेंगे।
बाईट-सेस राम आज़ाद, अध्यक्ष कुल्लू कांग्रेस कमेटी
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Add reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now