कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू ने 2 दिनों इकट्ठे किए 30 लाख रूपये की राशी एकत्र- अनुभव शर्मा

कहा- ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 12 मई तक रहेगी पीपल मेले की अस्थाई मार्केट

रेहड़ी फेहड़ी मार्किट 12 लाख 39 हजार ,क्रॉकरी मार्किट 5 लाख 11 हजार, जुता मार्किट 9 लाख 67 हजार में हुई सफल बोली
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू के द्वारा प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें 2 दिनों में नगर परिषद कुल्लू 30 लाख रुपए की राशि एकत्र की है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा की अध्यक्षता में प्लाट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पीपल यात्रा मेल को लेकर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी कुल्लू पहुंचे हैं जहां पर प्लाट आवंटन में भाग लेकर अस्थाई मार्किट
ईओ नगर परिषद कुल्लू अनुभव शर्मा ने कहा कि पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू की तरफ से 23 और 24 अप्रैल को 2 दिन में रेहड़ी फेहड़ी मार्केिट की बोली दाता ने 12 लाख 39000 में सफल हुई वहीं आज क्रोकरी मार्केट पिछले वर्ष के बोली जाता 10% बढ़ाकर 5 लाख 11 हजार रुपये जूता मार्किट को लेकर ओपन ऑप्शन हुई जिसमें ९ लाख 67 हजार रुपए में हुई उन्होंने कहा कि 2 दिनों की प्लाट आवंटन में नगर परिषद कुल्लू ने 30 लाख रुपएक की राशी एकत्र की है । उन्होंने कहा कि अभी झूला मार्केट और डोम को लेकर बोली होगी। पीपल यात्रा मेले में 28 29 30 अप्रैल को 3 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लालचंद पार्टी कला केंद्र में आयाेजित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि 1 मई को स्माइल फाउंडेशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा कल्चर कमेटी का गठन किया गया है जिसके माध्यम से पीपल जाकर मेले में विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा और मुख्य आर्कषण स्प्रींग क्वीन प्रतियोगिता रहेगी। उन्होंने कहा कि पीपल जातर मेले में 12 मई तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में अस्थाई मार्केट लगेगी और ऐसे में कोड ऑफ़ कंडक्ट को देखते हुए पीपल जातर मेले की मार्केिट को लेकर अगर कोई इलेक्शन कैंपेन के चलते रैली का आयोजन होगा उसको लेकर बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को मार्केिट हटाने के लिए भी आग्रह किया जाएगा लेकिन अभी तक रैली को लेकर प्रस्तावित कोई शेड्यूल नगर परिषद कुल्लू के पास नहीं आया है उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी पॉलीटिकल पार्टी के द्वारा रैली होगी उसको लेकर नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बाहरी राज्यों से व्यापारियों को मार्केट हटाने के लिए भी आग्रह किया जाएगा इस सूरत में व्यापारियों को उनके पैसे भी वापस करने का प्रावधान रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now