कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्र 51- पाशी के स्थानांतरण किए जाने के प्रस्ताव पर बैठक की

न्यूज मिशन
कुल्लू 20अप्रैल
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरूल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्र 51 पाशी के स्थानांतरण किए जाने के प्रस्ताव पर बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदान केन्द्र 51-पाशी के मतदान केन्द्र के भवन की दयनीय स्तिथि है और बेहतर मूलभूत सुविधाएँ न होने के कारण मतदान केन्द्र को रा० मा० पा० पाशी से रा० प्रा० पा० पाशी में स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की। उपायुक्त ने सभी से निवेदन किया कि सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की नाम तथा संपर्क सूत्र की सूची सही समय पर प्रदान करें ताकि निर्वाचन के कार्य को सही रूप क्रियान्वित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now