कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
राणाबाग – करशाला मार्ग पर चोईनाला में आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त
घटनास्थल पर हुई 4 लोगों की मौत
न्यूज मिशन
कुल्लू
पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग – करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम दोनों निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल दोनों निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं।