राजनीति कोई मनोरंजन नहीं कंगना रनौत समझे -सुंदर सिंह ठाकुर
हिमाचल में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में कहां थी कंगना जनता पूछेगी सवाल

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को मंडी लोक सभा से पैराशूट से कंगना को उतारना पड़ा
भाजपा को बरिष्ठ और कर्मठ नेताओं की अनदेखी का भुगतना पड़ेगा खामियाजा
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक कोई फिल्म की प्रमोशन नहीं है कि 2 महीने फिल्म बनाई और उसके बाद ढिंका चिका ढिंका चिका कर प्रमोशन कर वाहवाही लूटी। और ट्वीट करके कुछ भी कह रही है कि में आपके बीच की हूं और आपकी अपनी हूं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बचपन से हिमाचल को छोड़कर चला गया हो और तीन दशकों के बाद हिमाचल में आकर कह रहे हैं कि मैं आपकी अपनी हूं उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अच्छा नाम शोहरत कंमाई है यह अच्छी बात है और इसकी हम सराहना करते हैं उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा करने के लिए होती है और फिल्में मनोरंजन के लिए है और चुनाव कोई मनोरंजन के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले वर्ष सदी की सबसे बड़ी त्रासदी झेली है और ऐसे में त्रासदी के समय जो हिमाचल में योगदान दिया है। जनता उनको वोट देगी। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास क्या नेताओं की कमी है ऐसे में जो पैराशूट से मंडी लोकसभा में कंगना रनौत को उतारा उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ नेताओं की अनदेखी की है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खमियाजा भुगना पड़ेगा उन्होंने कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और हिमाचल में त्रासदी के समय किसका कितना योगदान रहा है।जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने जिस प्रकार ट्यूटर हैंडल से खुद यह कहा है कि जब बचपन मे घर से भाग गई थी उस बक्त उनकी माताजी ने कहा था कि कुछ भी करना लेकिन गौ मास मत खाना। उन्होंने कहा कि कंगना ने यह कहा कि मैं जिद्दी थी मुझे लगा कि क्यों ना इसको भी ट्राई किया जाए उन्होंने कहा कि जब कंगना खुद यह कह रही है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक महिला है इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं उनके आचरण पर में कुछ बात नहीं कहना चाहता। मुझे दुख है कि कंगना खुद कहती थी कि मैं गौ मांस खाने के लिए कुछ खुद ललायत थी उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हिमाचल की देवभूमि में झेलना पड़ेगा यह दुखद की बात है उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने आपदा के वक्त में हिमाचल से मुंह मोड़ रखा और जहां कंगना का घर मनाली में है और सरकाघाट में है बाढ़ में दोनों जगह पर भारी नुकसान हुआ है उसे वक्त कंगना रनौत कहां थी जनता उनसे सवाल पूछेगी उन्होंने कहा किगौ मांस खाने बालों को हमारे बीच में वोटो की राजनीति के लिए आना पड़ रहा है तो यह हिमाचल के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि कल मैं कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर देखा कि वह मुंबई में सालों से बाहर नई गाड़ी खरीदी मुंबई में घूम रही है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव के समय भी जनता के बीच पूरा समय नहीं दे रहा है और चुनाव के बाद वह व्यक्ति क्या जनता के काम करेगा उनसे हम आगे क्या उम्मीद कर सकते हैं उन्होंने कहा कि कंगना रनौत चुनाव को बड़े कैजुअल तरीके से ले रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले भविष्य के लिए हमें बहुत चिंतित है।



