बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

देशवसायों को सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा- स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, बरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी को दी मजबूती

केलांग में भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस
न्यूज मिशन
केलांग

जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला भाजपा के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। तो वहीं इस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे और भाजपा के विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार रवि ठाकुर ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज देश को सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा है और आम जनता कांग्रेस के छलावे को समझ चुकी है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है। आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है, तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। पार्टी के शुरुआती दौर के सफर को स्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया। जिसके बाद वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को बीजेपी ने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वही, आज विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं। उससे साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा की सशक्त सरकार भारत में बनने जा रही है।
वही स्थापना दिवस पर भाजपाके विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और एक एक कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित है। भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है और सभी कार्यकर्ताओं को यहां एक समान सम्मान दिया जाता है। भाजपा में शामिल होकर वह गर्व महसूस कर रहे है और भाजपा के साथ मिलकर वह जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में विकास कार्यों को गति देंगे। ताकि शीत मरुस्थल में भी विकास कार्यों को सही तरीके से पूरा किया जा सके। वही, भाजपा के इस स्थापना दिवस के अवसर पर रवि ठाकुर भाजपा प्रत्याशी लाहौल स्पीति ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनजातीय मोर्चा युवराज बोध, अमित सूद जिला प्रभारी लाहौल स्पीति भाजपा, जवाहर शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं किन्नौर जिला प्रभारी, सूरज ठाकुर केलांग बीजेपी मंडल अध्यक्ष, तेनजिन करपा महामंत्री केलांग मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण कुमार, चंपा छेरिंग, नवांग उपासक, दोरजे उपासक , संजीव पूर्व जिला महामंत्री, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now