1 अपैल से शराब पीने बालों की जेब होगी ढीली
सरकार अंग्रेजी शराब पर 5 रुपये और देशी शराब पर 2 प्रति बोतल वसूलेगी प्राकृतिक कृषि सेस

अंग्रेजी शराब की 1 बोतल पर 20 रुपये 50 पैसे बसूलगी सरकार
10 रुपये मिल्क सेस, 5 रुपये प्राकृतिक कृति ,2 रुपये पंचायत,1 रुपये एम्बुलेंस ,गऊ धन विकास शुल्क, 2 रुपये 50 सेस
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार ने बस 2024-25 के लिए एक्साइज पॉलिसी में एक अतिरिक्त लगाया है जिसमें प्राकृतिक कृषि सर्च अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल पर 5 रुपये जबकि देसी शराब की प्रति बोतल पर 2 रुपये कर सरकार वसूल की। 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में एक्साइज पॉलिसी के तहत पीके प्राकृतिक कृषि वसूलने के बाद अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल पर सरकार 20 रुपये 50 पैसे जबकि देसी शराब की प्रति बोतल पर 17 रुपये 50 पैसे से सरकार वसूलेगी। 1 अप्रैल से शराब पीने वालों को 5 रुपये प्रति बोतल खर्च करने पड़ेंगे जिससे सरकार आने वाले समय में प्राकृतिक कृषि को विकसित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन पर खर्च करेगी
राज्य कर एवं न् कराधान उपायुक्त कुल्लू नरेंद्र सेन ने कहा वर्ष 2024-25 के लिए एक्साइज पॉलिसी में प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि के नाम से एक नया सेस लगाया है। जिसमें प्राकृतिक खेती को विकसित करने की दृष्टि से वित्त प्रबंधन के लिए इस बार अंग्रेजी शराब की बोतल पर 5 रुपये और देशी शराब पर 2 रुपए प्रति बोतल अतिरिक्त कर प्रदेश सरकार के द्वारा लगाया गया है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्ष में सरकार के द्वारा 15 रुपये कर शराब की प्रति बोतल लिया गया जिसमें 10 रुपये मिल्क सच और 5 रुपये अतिरिक्त सेस था। अब प्राकृतिक कृषि सेस के बाद अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल 20 रुपये 50 पैसे जबकि देशी शराब पर 17 रुपये 50 प्रति बोतल सेस सरकार वसूलेगी। उन्होंने कहा कि जिसमें 10 रुपये मिल्क सेस, 5 रुपये प्राकृतिक कृषि ,2 रुपये पंचायत,1 रुपये एम्बुलेंस ,गऊ धन विकास शुल्क, 2 रुपये 50 सेस शामिल है।



