कुल्लू में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (3), 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में 2 आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में किशन चंद पुत्र मंगलू राम निवासी चन्नीधार जौली सैंज जिला कुल्लू और चंद्रमणि उर्फ चंद्रू पुत्र खाकू राम निवासी सरोआ जिला मंडी नामजद हुए हैं। दोनों आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है