एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बाशिंग में हुकम सिंह, रामजी ड्राइ फ्रूट्स हाउस का किया शुभारंभ
कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे में शॉप नंबर 27 हुकम सिंह, रामजी ड्राइ फ्रूट्स हाउस में लोकल और कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे में वॉशिंग के समीप शॉप नंबर 27 हुकुम सिंह हुकम राम ड्राई फ्रूट्स हाउस का शुभारंभ एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने किया । एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने रिबन काटकर हुकम सिंह राम जी ड्राई फ्रूट्स हाउस का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने ड्राई फ्रूट्स हाउस का निरीक्षण किया।हुकम सिंह राम जी ड्राई फ्रूट्स हाउस में कुल्लवी लोकल और कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स की बिक्री होगी। जिसमें देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुलवी लोकल और कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स खरीद सकेंगे ऐसे में हर साल कुल्लू मनाली लाखों पर्यटक जहां कुलवी उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाते हैं वही कल भी और कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए भी पर्यटक उत्सुक रहते हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला में देश विदेश से पर्यटक घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं ऐसे में कुल्लू मनाली में जहां पर्यटक कुलवी लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट खरीदने के लिए रुचि दिखाते हैं वही यहां के लोकल ड्राई फ्रूट बिक्री देंगे जिससे यहां के कारोबारी को फायदा मिलता है उन्होंने कहा कि हुकम सिंह राम जी ड्राई फ्रूट्स हाउस में भी देशभर से आने वाले पर्यटकों को लोकल और कश्मीरी ड्राई फ्रूट खरीदने के लिए मिलेंगे।



