गौ माता को बेसहारा छोड़ने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कानून बनाकर करें करवाई -ऋषभ ठाकुर
कहा-टैग लगे बेसहारा पशुओं को छोड़ने बालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गौ रक्षा समस्या के खिलाफ किया विशाल धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू जिला इकाई ने गौ रक्षा समस्या के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर घंटे प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से गौ रक्षा समस्या के समाधान के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपयुक्त कुल्लू तोरल एस रवीश के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुल्लू जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज बेसहारा पशु गौ माता पर अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज हिंदू धर्म के लोग गौ माता को दयनीय स्थिति में बेसहारा छोड़ रहे हैं ऐसे में जहां गौ माता की पूजा अर्चना की जाती है वहीं दूसरी तरफ गौ माता पर अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांव गांव में जहां गौ माता की लोग पूजा अर्चना करते हैं वहीं दूसरी तरफ गौ माता को बेसहारा छोड़कर अत्याचार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में गौ माता से जब तक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की ज़रूरतें पूरी होती है तब तक उसको रखा जाता है और उसके बाद उसको सड़कों पर बेसहारा छोड़ जाता है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार गौ रक्षा के लिए सख्त कानून बनाएं और बेसहारा गौ माता को छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां एक तरफ गौ माता के कानों में टैग लगा है उसके बावजूद सरकार प्रशासन माता को बेसहारा छोड़ने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है हमने कहा कि ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि सरकार गौ माता की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाकर इस समस्या का समाधान करें।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष राहुल ने कहाकि गौ रक्षा की समस्या के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।उन्हेंने कहाकि कुल्लू जिला में सोशल मीडिया में वीडियों वायरल हुआ था जिसमें गौमाता मृत पाई गई थी जिसके बाद अखिल भारतीय विधर्थी परिषद कुल्लु प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था जिसके बाद कुछ भी कार्रवाई नहीं की है।उन्होंने कहाकि ुकल्लू में गौशाला निकाली जाए ऐसे में सरकार प्रशासन गौमाता को बेसहारा छाेड़ने बालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
बाईट- ऋषभ ठाकुर अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू
बाईट-राहुल अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई कुल्लू
रिपोर्ट-तुलसी भारती, संवाददाता कुल्लू



