डब्लूटीओ की शर्तो से हिमाचल के सेब उत्पादाकों को होगा भारी नुक्सान -होतम सिंह सौंखला
कहा-14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी-
केन्द्र सरकार की तानाशाही व किसानों के दमन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज कुल्लू जिला उपाायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा व सीटू के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की तानाशाही व किसानों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान मज़दूरों को सम्बोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता 2021 में हुए आन्दोलन के समय किया था लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी की है। 13 फरवरी में किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया परन्तु हरियाणा की भाजपा सरकार ने शंभू बार्डर पर बडे-2 बैरिकेट लगाये और किसानों के उपर अश्रू गैस के गोले छोडे और 21 फरवरी को क्नोरी बार्डर पर हरियाणा पूलिस ने किसानों पर गोलियां चलाई और लाठियों से किसानों को पिटा। एक नौजवान किसान शुभकरन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटर गृह राज्य मंत्री अनिल विज और गृह मंत्री अमित शाह पर 302 लगाकर मुकदमा लगाई जाए। दूसरा आज अबूधावी में 13वीं मंत्रिस्तरीय विश्व व्यापार संगठन की 3 दिवसीय मीटिंग हो रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर किया जाए ताकि किसानों को लूट से बचाया जा सके। या देश को विश्व व्यापार संगठन से बाहर रखा जाए। विश्व व्यापार संगठन में साम्राज्यावादी देश विकासशील देशों पर अपनी मनमानी करते है। गरीब व विकासशील देशों पर पावन्दी लगाकर कृषि को और मंहगा किया जाता है ताकि उन देशों की फसल आसानी से इन देशों में आ सके। यही बजह है देश में कृषि पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा आहवाहन किया हैं कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी। जिसमें देश से लााखों किसान आयेगें। हिमाचल प्रदेश से भी हज़ारों किसान महापंचायत में जायेगें। प्रदर्शन को किसान सभा जिला अध्यक्ष गोविन्द भण्डारी, ब्लाॅक अध्यक्ष गुरजीत गिल, सीटू के सहसचिव पवन ठाकुर, उतम ठाकुर व किसान सभा के दुर्योधन ठाकुर और किसान सभा के कोषाध्यक्ष खेम चन्द आदि ने सम्बोधित किया।
,,