बंजार के घियागी में खड़ी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 स्कूली छात्र घायल
2 छात्रों को ईलाज के लिए पहुंचाया कुल्लू से अस्पताल

दोनों छात्रों की हालत स्थिर स्वस्थ
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार उप मंडल में घियागी के पास एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें पांच बच्चे घायल हो गए हैं घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार लाया गया जहां दो स्कूली बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उसे समय हुआ जब मिनर्वा पब्लिक स्कूल बंजार की बस बच्चों को लेने के लिए घियागी से बंजार आने की तैयारी कर रही थी तो इस दौरान जब बस का चालक बस को स्टार्ट कर रहा था और प्रेशर बना रहा था इसी दौरान बस का प्रेशर नहीं बन पाया और बस अचानक आगे चल पड़ी सामने खड़ी एक कर को भी अपने साथ सड़क से नीचे धकेल दिया। इस दौरान बस के भीतर पांच बच्चे ही बैठे थे जो बस के साथ ही सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद घायल पांच बच्चों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन यहां दो बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू और रेफर किया गया। हादसे में घायलों की पहचान बस हादसे में पुष्पेंद्र ठाकुर पांचवी कक्षा उमर 9 वर्ष, दुशाला नवी कक्षा 14 वर्ष, युवल कंडवाल द्वितीय कक्षा उम्र 7 वर्ष, सानवी उम्र 11 वर्ष छठी कक्षा, गायत्री उम्र 11 वर्ष छठी कक्षा शामिल है और इनमें से दुशाला व युवक कंडवाल को बंजार से कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
-क्षेत्रीयअस्पताल कुल्लू के एम एस डाक्टर नरेश कुमार ने कहाकि बंजार में स्कूल बस एक्सीडेंट में 2 घायलों को उपाचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है जहां पर डाक्टर ईलाज कर रहे है।उन्होंने कहाकि घायल बच्चों का सीटी स्कैन,एक्सरे,अल्ट्रासाऊड करवाया जा रहा है।उन्होंने कहाकि फिहलाल दोनो बच्चें खतरे से बाहर है और बच्चें स्वस्थ है।



