हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज यहां चुनावी बॉन्ड निरस्त करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का जोरदार स्वागत
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
न्यूज मिशन
शिमला : 16 फरवरी,
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज यहां चुनावी बॉन्ड निरस्त करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का जोरदार स्वागत करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्याक्ष जय वर्धन खुराना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड रद्द करने के फैसले और केंद्र की भाजपा सरकार की तानशाही नीतियों की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड से भाजपा ने 2018 से आज तक हजारों करोड़ रुपए अपने खजाने में जुटाए है। उन्होंने इस पैसे की पूरी जानकारी देश को देने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने काले धन को सफेद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार की सारी हद्दे पार कर ली है ।इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव छेरिंग नेगी,शिवम राणा, तरुण ब्राग्टा, विजय ठाकुर व हेम राज ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष संदीप चौहान, शिमला शहरी के पदाधिकारी अतुल धानटा, गौरव खाची, अंकित शर्मा, प्रकाश शर्मा, सिदार्थ शर्मा, हितेश कुमार, रोहित कश्यप, अंकुर यादव, गौरव डोगरा व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।