कुल्लू ,लाहौल स्पीति में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत 114 करोड रुपए की राशि स्वीकृत- जितेंद्र कुमार गुप्ता
कहा- उदयपुर डिवीजन में 7 सड़को पर 58 करोड रुपए, कुल्लू डिवीजन की 2 सड़कों पर 12 करोड रुपए बंजार डिवीजन की चार सड़कों पर 44 करोड रुपए होंगे खर्चअ

न्यूज मिशन
कुल्लू
केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्टेज 3 के तहत कुल्लू जिला और लाहौल स्पीति जिला के लिए 114 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है इस वित्त वित्त वर्ष 23-24 के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 13 सड़कों की एप्लीकेशन के लिए एक अरब 14 करोड रुपए की राशि जारी की है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग कुल्लू सर्कल के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है ऐसे में आने वाले अप्रैल माह से इन सभी सड़कों के ऑपरेशन का कार्य शुरू किया जाएगा
लोक निर्माण विभाग कुल्लू सर्कल के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तीन के तहत कुल्लू सर्कल में इस वित्त वर्ष में13 सड़कों के लिए 114 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है उन्होंने कहा कि उदयपुर डिवीजन की 7 सड़कें कुल्लू डिवीजन की 2 सड़के और बंजार डिवीजन की 4 सड़के स्वीकृत हुई है इन सड़कों की अपग्रेडेशन के लिए निविदादाताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू उपमंडल में दो सड़कों पर 12 करोड रुपए खर्च किया जाएगा बंजारा डिवीजन की कर सड़कों पर 44 करोड रुपए खर्च किया जाएगा जबकि उदयपुर डिवीजन में 7 सड़कों पर 58 करोड रुपए स्वीकृत हुआ है उन्होंने कहा कि इन सभी सड़कों के टेंडर मार्च माह में अवार्ड किए जाएंगे और अप्रैल माह से इन सभी सड़कों के ऑपरेशन का कार्य सुचारू रूप से चलाया जाएगा



