बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति में 3 फरवरी तक सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद-राहुल कुमार

कहा-भारी बर्फबारी के बीच हिमस्खलन की चेतावनी अनावश्यक यात्रा न करें

न्यूज मिशन
केलांग 1 फरवरी 2024
भारतीय मौसम विज्ञान शिमला में 31 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक राज्य में भारी हिमपात के चलते उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला लाहौल स्पीति में पिछले दो दिनों से हो रही भारी हिमपात के कारण उपमंडल केलाग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानो स्कूल कॉलेज आईटीआई को 2 से 3 फरवरी 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है । इसके अतिरिक्त जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वह भारी हिमपात को देखते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वह अनावश्यक यात्रा न करें भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन गिरने का खतरा बना रहता है । उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपातकालीन से संबंधित सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष के माध्यम से 89880 92298 मैं संपर्क कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now