शक्ति मरोड़ से सैंज लारजी तक आपदा में हुए प्रोजेक्ट के आसपास नष्ट हुई जमीनों व रास्तों को जल्द ठीक किया जाए-महेश शर्मा

न्यूज मिशन
कुल्लू
सैंज घाटी के 16 पंचायत के लोगों की समस्या थी कि शक्ति मरोड़ से सैंज लारजी तक नदी किनारे आई भारी बाढ़ से लोगों के घरों और जमीने नदी में समा गई थी और स्वास्थ्य केंद्र सैंज को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है आज जिसको लेकर आज कांग्रेस सेवा दल कल्लू के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एन एच पी सी द्वारा भी विभाग को कुछ पैसा जमा करवा दिया गया है और जल्द ही शक्ति मरोड़ सैंज लारजी तक नदी किनारे बसे लोगों के घरों और जमीनों को बचाया जाए और साथ ही घाटी के जितने भी हाईडल प्रॉजेक्ट एनएनपीसी टू और थ्री एचपीपीसीएल रघुप्रीत हाइड्रो कोटलू हाइड्रो जीवा हाइड्रो प्रोजेक्टो को आदेश किया जाए कि जल्द ही अपने प्रोजेक्ट के आसपास नष्ट हुई जमीनों व रास्तों को जल्द ठीक किया जाए वहीं सेवादल की सोशल मीडिया प्रभारी मीरा बाई गौरव शर्मा संजू बजीर गाविश शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे



