कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सरकार गावं के द्वार कार्यक्रम में शिकायतों का निपटारा

न्यूज मिशन
कुल्लू
17 जनवरी को कुल्लू जिला के बजौरा में आयोजित होने वाले सरकार गावं के द्वार कार्यक्रम में 7 ग्राम पंचायतों बजौरा, नियूल,परगाणु, शुरड़, हाट,मंझगावं व कलहेली के लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के साथ साथ लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान आरम्भ की गई विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे जागरूक किया जायेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू द्वारा कार्यक्रम मेगा स्वास्थ्य  जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू  डॉ नागराज पवार ने बताया कि इस दौरान  पांच विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान एनसीडी गैर संचारी रोगों व क्षेय रोगियों  की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि  इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहंगे।शिविर में  स्वास्थ्य  जांच के बाद निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएगी।
खण्ड विकास अधिकारी भून्तर ने बताया कि आज विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा ग्राम पंचायत नियूल ,परगाणु व शुरड़ में सरकार गावं के द्वार कार्यक्रम की पूर्व गतिविधियों को आयोजित किया गया।जिसमे स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व अपनी समस्याओं व शिकायतों को भी  को विभाग के अधिकारियों को सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now